Odisha News: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नवनिर्मित भुवनेश्वर अंतर-राज्य बस टर्मिनल (आईएसबीटी) का नाम संविधान निर्माता बीआर आंबेडकर के नाम पर रखने के का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैसले के साथ कई लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित किया है।
ओडिशा में सबसे बड़ा और हवाई अड्डे जैसी सुविधाओं से सुसज्जित नया आईएसबीटी बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बस टर्मिनल के रूप में जाना जाएगा। यह आंबेडकर के नाम पर राज्य की पहली बड़ी परियोजना है।

900 वर्ग फुट की एक विशेष गैलरी भी होगी
सीएम नवीन पटनायक ने 15.5 एकड़ में फैले 180 करोड़ रुपये की लागत से बने आईएसबीटी का उद्घाटन इस महीने के अंत में करेंगे। नवीन पटनायक ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में आंबेडकर के योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए बस टर्मिनल में उनके जीवन और आदर्शों को प्रदर्शित करने के लिए 900 वर्ग फुट की एक विशेष गैलरी भी होगी।
आंबेडकर एक दूरदर्शी नेता और समर्पित समाज सुधारक थे
सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि आंबेडकर एक दूरदर्शी नेता और समर्पित समाज सुधारक थे। वह समाज के दलितों और उत्पीड़ित वर्गों के लिए आशा की किरण थे। उन्होंने अपना सारा जीवन सभी के लिए समान न्याय वाला समाज बनाने के लिए काम किया है।
यह भी पढ़ें- ओडिशा: BJD ने बिजली गिरने को प्राकृतिक आपदा घोषित करने की मांग की, प्रभावित परिवारों को मिलेगी मदद
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
