बाल श्रम को रोकने के लिए ओडिशा की सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं, लेकिन बावजूद इसके अभी भी कुछ हिस्सों में बाल श्रम की चुनौती बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने बाल श्रम को खत्म करने के लिए स्वयं सेवी संस्थानों का रुख किया है। इन लोगों से प्रदेश सरकार ने ऐसे बच्चों की पहचान करने को कहा है जो बाल श्रम में लिप्त हैं। संसद की स्थायी समिति की बाल श्रम पर राष्ट्रीय नीति की 52वीं रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि प्रदेश में बाल श्रम अभी भी एक बड़ी चुनौती है।
बाल श्रम को रोकने के लिए प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों ने समिति के साथ बैठक के दौरान कहा कि हम ग्रामीण और शहरी के साथ अर्ध शहरी क्षेत्रों में बाल श्रम को रोकने के लिए एसएचजी को शामिल करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती बाल श्रमिकों की पहचान करना और उनकी सही उम्र का पता लगाना है। इन चीजों की वजह से यह एक कठिन चुनौती है। इसके लिए ग्रामीण स्तर पर घरेलू सर्वेक्षण करके इन बच्चों की पहचान की जाएगी। यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि ये बच्चे स्कूल में नामांकित हैं या काम पर जाते हैं।

समिति के सदस्यों ने प्रदेश सरकार के अधिकारियों को सुझाव दिया है कि वह ग्राम और पंचायत स्तर पर एसएचजी को शामिल करने की संभावना की तलाश करें, इन लोगों को ट्रेनिंग दें जिससे कि यह इस काम को बखूबी कर सकें। स्वयंसेवी संस्थान के सदस्य हर घर का दौरा कर सकते हैं और स्कूलों में नामांकित बच्चों के बारे में डेटा एकत्र कर सकते हैं। इसके साथ ही मिशन मोड पर ग्राम सभा समितियों, ग्राम पंचायतों को रिपोर्ट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
