ओडिशा सरकार जल्द ही प्रदेश में कैंसर की बीमारी से लड़ रहे मरीजों की देखभाल करने वाले प्रशिक्षित पेशेवरों के समूह को तैयार करने के लिए एक शॉर्ट टर्म कोर्स की शुरुआत करने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार ऑन्कोलॉजी के अलग-अलग विषयो में शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू करने जा रही है।
दरअसल प्रदेश सरकार अगले दो वर्षों में 11 जगहों पर 1000 करोड़ रुपए की लागत से कैंसर की देखभाल करने के लिए इकाइयों की स्थापना करने को योजना बना रही है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षित पेशेवरों की जरूरत पड़ेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार इस तरह के कोर्स शुरू करने जा रही है।

प्रदेश के 9 मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कैंसर देखभाल इकाइयों की स्थापना की जाएगी। ये इकाइयां भुवनेश्वर स्थित कैपिटल अस्पताल, बारगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित अस्पताल में स्थापित की जाएंगी। साथ ही एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज, बरहामपुर और वीआईएमएसएआर, बुर्ला में भी इन इकाइयों को स्थापित किया जाएगा।
सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग प्रशिक्षित पेशेवरों की भविष्य की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सर्जिकल, स्त्री रोग और सिर और गर्दन के ऑन्कोलॉजी में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी में है। यह छह माह का कोर् होगा। यह कोर्स आचार्य हरिहर पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ कैंसर, कटक में आयोजित होगा।
हर वर्ष दो सत्र में यह कोर्स होगा, पहला सत्र मार्च माह और दूसरा सत्र सितंबर माह से शुरू होगा। इन कोर्स के लिए अलग-अलग योग्यता होनी जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित कैंसर इकाई में 50-100 बेड होंगे, यहां ऑपरेश थिएटर होगा, आईसीयू होगा, साथ ही कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी की सुविधा होगी। लिहाजा अगले 2-3 सालों में इन एक्सपर्ट्स की काफी जरूरत होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
