ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने नेशनल हाई-वे पर ब्लैक स्पॉट के सुधार के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से धनराशि स्वीकृति करने का अनुरोध किया है। ओडिशा सरकार ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MORTH) से बताया है कि ये ब्लैक स्पॉट 27 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाओं और 30 प्रतिशत दुर्घटनाओं में शत-प्रतिशत मौतों के लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए इनमें तुरंत सुधार करवाना अत्यन्त आवश्यक है।

MoRTH के केंद्रीय सचिव अनुराग जैन को इसके संबंध में एक लेटर लिखा गया है जिसमें वाणिज्य और परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव उषा पाधी ने ब्लैक स्पॉट के सुधार के लिए NHAI ओडिशा के क्षेत्रीय कार्यालय के साथ विशेष धनराशि रखने का अनुरोध किया है।
2022 में देश में सड़क दुर्घटनाओं में हुई 1.68 लाख मौतों में से 5,467 मौतें राज्य में हुईं और हजारों अन्य को गंभीर चोटें आईं। ओडिशा में एनएचएआई के तहत सड़कों की लंबाई कुल सड़क नेटवर्क का लगभग एक प्रतिशत है, लेकिन कुल मौतों में से 29.5 प्रतिशत मौतें इन नेशनल हाई-वे पर हुईं।
सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो 2022 में दर्ज की गई 11,663 सड़क दुर्घटनाओं में से, कुल 3,203 दुर्घटनाएँ NHAI के अधिकार क्षेत्र के तहत नेशनल हाई-वे (NH) पर हुईं।
हालांकि ओडिशा में एनएचएआई के तहत सड़कों की लंबाई कुल सड़क नेटवर्क का लगभग एक प्रतिशत है, लेकिन कुल मौतों में से 29.5 प्रतिशत मौतें इन्हीं नेशनल हाई-वे पर हुईं। एनएचएआई के अधीन एनएच पर दुर्घटनाओं की गंभीरता भी बहुत अधिक 50.14 प्रतिशत है, जो अत्यधिक संवेदनशील हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
