ओडिशा सरकार ने श्री मंदिर परिक्रमा प्रोजेक्ट के तहत एक महीने तक रोजाना 10,000 लोगों को परिक्रमा कराने की योजना बनाई है। पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के पास 800 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए गए विरासत गलियारे का दौरा कराने के लिए प्रदेश सरकार बड़े स्तर पर योजना बना रही है। इसका उद्घाटन 17 जनवरी को किया जाएगा। प्रदेश सरकार यहां एक महीने तक हर रोज 10 हजार लोगों को परिक्रमा कराने की योजना बना रही है।
नवीन पटनायक सरकार ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि 22 जनवरी से हर पंचायत और निकास से भक्तों की आवाजाही को पुरी सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए विशेष बजट का आवंटन किया गया है। पंचायती राज सचिव एसके लोहानी ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि "श्री मंदिर परिक्रमा प्रकल्प को देखने के लिए आपके जिले से पुरी तक भक्तों की सुचारू आवाजाही प्राथमिकता दें। इस बाबत 12 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विस्तार से चर्चा हुई थी, जिसे लागू करने को प्राथमिकता दें।

श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो। हर जिले में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, साथ ही हर जिले में नियंत्रण कक्ष को भी स्थापित किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि मंदिर के चारो ओर व्यापक बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है। ऐसे में 17 जनवरी काफी अहम होने वाला है। यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
