ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 2024 की शुरूआत में राज्य में नर्सिंग, फार्मेसी और संबद्ध मेडिकल छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने नर्सिंग, फार्मेसी और संबद्ध मेडिकल छात्रों के वजीफे में वृद्धि का ऐलान बुधवार को किया है।

बता दें लंबे समय से वजीफे में बढ़ोत्तरी की मांग को और उनकी सेवाओं के महत्व को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने छात्रों के पक्ष में वजीफा राशि में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।
प्रदेश सरकार द्वारा की गई इस वृद्धि के बाद डी.फार्मा के छात्रों को अब इंटर्नशिप के लिए 500 रुपये, एएनएम को 2000 रुपये, बी.एससी (एन) को 5000 रुपये का मासिक वजीफा मिलेगा, जबकि क्लिनिकल साइकोलॉजी में एम.फिल और मनोरोग सामाजिक कार्य में एम.फिल को 10,000 रुपये मिलेगा।
गौरतलब है कि इस बढ़ोत्तरी से पहले डी.फार्मा के लिए 250 रुपये, एएनएम के लिए 1000 रुपये, बी. एससी (एन) इंटर्नशिप के लिए 2500 रुपये, 7000 रुपये की दर से प्रति माह वजीफा राशि प्रदान की जाती थी। क्लिनिकल साइकोलॉजी में एम.फिल और मनोरोग सामाजिक कार्य में एम.फिल के लिए 7000 रुपये वजीफे के तौर पर दिए जाते थे।
सीएमओ ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने उम्मीद की है कि यह वृद्धि छात्रों को लोगों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इससे ओडिशा में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।
ओडिशा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग बीएससी जैसे विभिन्न डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रम चला रहा है। सरकारी संस्थानों में नर्सिंग, सहायक नर्सिंग और मिडवाइफरी (एएनएम) पाठ्यक्रम, फार्मेसी में डिप्लोमा, क्लिनिकल साइकोलॉजी में एम.फिल और मेंटल हेल्थ सोशल वर्क में एम.फिल संचालित किया जा रहा। सरकार इन पाठ्यक्रमों के छात्रों को उनकी शिक्षा की अवधि के लिए वजीफा प्रदान करती है, जिसके दौरान वे स्वास्थ्य संस्थानों में दैनिक सेवाएं भी प्रदान करते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications