ओडिशा सरकार ने कॉफी प्लांटेशन फॉर सस्टेनबल लाइवलिहुड्स (CPCL) स्कीम को मंजूरी दे दी है। इस स्कीम को छह जिलों के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दी है। प्रदेश के किसानों के लिए कॉफी प्लांटेशन काफी फायदे की खेती साबित हो रही है, ऐसे में सरकार ने भविष्य में कॉफी की खेती की संभावनाओं को देखते हुए इस स्कीम को मंजूरी दी है।
ओडिशा में व्यावसायिक कॉफी की अपार संभावनाएं हैं, यहां की जलवायु भी इस खेती के अनुकूल है, ऐसे में प्रदेश सरकार को इसके पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार की CPCL स्कीम के तहत छह जिलों कोरापुट, रायगडा, कालाहांडी, कंधमाल, क्योंझर और गजपति में इसे लागू किया जाएगा। प्रदेश में मोजूदा समय में 10,000 एकड़ के क्षेत्रफल में कॉफी की खेती हो रही है।

इस क्षेत्र को अगले 10 वर्षों में 10 गुना विस्तारित करने की योजना है। महिला स्वयं सहायता समूहों को कॉफी नर्सरी तैयार करने में शामिल किया जाएगा और इससे 50000 से अधिक किसान परिवार लाभान्वित होंगे। प्रदेश सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कुल 1144 करोड़ रुपए के बजट को 2026-27 तक के लिए मंजूर किया है। जिसमे से इसमे से 567 करोड़ रुपए प्रदेश सरकार की योजनाओं और बाकी के 577 करोड़ रुपए का व्यय अन्य योजनाओं के जरिए दिया जाएगा।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications