ओडिशा सरकार ने कोरापुट जिले के लिए सात डिग्री कॉलेज की मंजूरी दे दी है। ये डिग्री कॉलेज आगामी वित्त वर्ष 2024-25 में चालू हो जाएंगे। नबीन ओडिशा के चेयरमैन वीके पांडिया ने मलकानगिरी, नबरंगपुर और कोरापुट जिलों की अपनी यात्रा के दौरान इन कॉलेज की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि फीडबैक के आधार पर नबरंगपुर जिले के तेंतुलीखुंटी, कोसागुमुडा, झारीगाम और रायघर ब्लॉक, कोरापुट के बंधुगांव और नारायणपटना और मलकानगिरी के चित्रकोंडा में नए सरकारी डिग्री कॉलेजों को मंजूरी दी गई है।
पांडियन ने सप्तधारा और गरिया नदियों पर गोविंदपल्ली एकीकृतसिंचाई परियोजना की भी समीक्षा की। मलकानगिरी, मैथिली, खैरपुट और कोरकुंडा ब्लॉकों में 92,815 एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी। 28 मार्च को पांडियन ने मलकानगिरी की अंतिम यात्रा के दौरान 4000 करोड़ रुपए की एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराई।

5टी चेयरमैन ने बारबति गिरी मेगा सिंचाई परियोजना की भी समीक्षा की, इसके जरिए 48500 एकड जमीन में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इसेक साथ ही उन्होंने तुरी गुंथट सिंचाई प्रोजेक्ट को भी देखा, जिसे 577 करोड़ रुपए में तैयार किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के जरिए 22500 एकड़ खेत को सिंचाई करने में मदद मिलेगी।
कोरापुट में पांडियन ने प्रगति कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही गुप्तेश्वर मंदिर और झंझाबाटी रिवर बैराज प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की। नबरंगपुर के रायघर स्टेडियम और कोरापुट के लक्ष्मीपुर में लोगों से उन्होंने बात की। इस दौरान लोगों की शिकायतें भी प्राप्त कीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications