ओडिशा सरकार 16 जनवरी से पानी पंचायत पखवाड़ा मना रही है। इस पखवाड़े के दौरान किसानों को पारंपरिक कृषि से हटकर अलग तरह की पैटर्न पर कृषि की तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विभाग के सूत्रों का कहना है कि किसान पारंपरिक कृषि के तरीकों से इतर दूसरे तरीके अपनाने को लेकर सकारात्मक नहीं है, वह पुरानी तकनीक पर ही निर्भर रहना चाहते हैं। लेकिन किसानों को रवैये को बदलने के लिए इस पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।
किसानों को कृषि के नए तरीकों को अपनाने, पानी का बेहतर प्रयोग करने के तरीकों के साथ जलवायु के अनुसार कृषि के तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा और उन्हें इसके बारे में शिक्षित करने की कोशिश की जाएगी। प्रदेश में लचीली कृषि पद्धतियों और तकनीक को अपनाने के साथ फसलों के विविधिकरण, जलवायु के अनुकूल कृषि के तरीकों के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा। उन्हें पानी के कुशल उपयोग के साथ, बेहतर उपज देने वाली फसलों की जानकारी दी जाएगी।

पानी पंचायत पाख्या 2024 के जरिए पानी क्षेत्र में पानी पंचायतों और उसके किसानों को खास ट्रेनिंग दी जाएगी। बता दें कि 2002 के ओडिशा पानी पंचायत अधिनियम के लागू होने से पहले सिर्फ 700 वॉटर यूजर्स असोसिएशन थे। लेकिन अब प्रदेश में 39289 पानी पंचायतें हैं। ई कैड जोकि एक खास तरह का ऐप है इसके जरिए पानी पंचायतों और फील्ड चैनलों के काम की निगरानी की जाती है। जिससे लेनदेन काफी आसान हो गया है। 16 जनवरी को सभी 117 सिंचाईं डिविजन में पानी पंचायत भाषण, स्कूलों में बच्चों के बीच डिबेट, पेंटिंग सहित अलग-अलग गतिविधियों को आयोजित किया जाएगा।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications