ओडिशा: धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईएम-एस में रंगावती उत्कृष्टता केंद्र किया उद्घाटन
केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय प्रबंधन संस्थान-संबलपुर (आईआईएम-एस) में सांस्कृतिक और सतत प्रबंधन में रंगावती उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया।

प्रधान ने 9वें पैन आईआईएम विश्व प्रबंधन सम्मेलन के उद्घाटन दिवस पर केंद्र का अनावरण करते हुए कहा, "यह नृत्य रूपों, गीतों और समृद्ध खाद्य संस्कृति सहित ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का केंद्र होगा। केंद्र का प्राथमिक ध्यान पश्चिमी ओडिशा की कला, साहित्य, संस्कृति और इतिहास में अनुसंधान पर होगा, जिसमें वस्त्रों पर विशेष जोर दिया जाएगा।''


Click it and Unblock the Notifications