ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को सबसे महत्वाकांक्षी लोअर सुकटेल सिंचाई परियोजना को बलांगीर जिले को समर्पित किया। इस परियोजना को बलांगीर जिले की जीवन रेखा माना जाता है। इस परियोजना को समर्पित करते हुए सीएम पटनायक ने बालांगीर जिले के विकास में नए युग की शुरूआत की है।

इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा लोअर सुकटेल परियोजना बलांगीर में सिंचाई और कृषि क्षेत्र में परिवर्तन लाएगी यह परियोजना बलांगीर जिले के विकास में एक नए युग की शुरुआत करेगी।
बता दें सीएम नवीन पटनायक ने 2024 में अपनी पहली यात्रा बलांगीर से शुरू की और लोअर सुकटेल सिंचाई परियोजना से बलांगीर जिले को समर्पित कर किसानों की पानी की समस्या का समाधान किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री पटनायक ने बलांगीर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 305 करोड़ रुपये की 69 अन्य प्रमुख परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा 2220 करोड़ रुपये की 112 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।
विस्थापित गांवों के लोगों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि सीएम ने कहा इस लोअर सुकटेल सिंचाई परियोजना के लिए 29 गांवों के लोगों ने बहुत त्याग किया है। बलांगीर के विकास के लिए उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
गौरतलब है कि लोअर सुकटेल सिंचाई परियोजना ओडिशा राज्य का नौवां सबसे बड़ा बांध है। जिसकी ऊंचाई 31 मीटर है। इस परियोजना से बलांगीर और सोनपुर जिलों के 203 गांवों की एक लाख एकड़ भूमि को पानी की आपूर्ति की जाएगी। 80 हजार से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा. जिले के 70 हजार से अधिक लोगों को पीने के पानी की सुविधा मिलेगी।
बता दें ओडिशा में 2025 के बाद, 5T पहल के तहत परियोजना के काम में तेजी लाई गई और उसे पूरा किया गया। तकनीक का उपयोग कर प्रेशराइज्ड अंडरग्राउंड पाइपलाइन से सिंचाई की व्यवस्था की जा रही है। इससे सिंचाई के लिए कोई विस्थापन नहीं होगा।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications