स्टार्टअप रैंकिंग में ओडिशा देश के टॉप परफॉर्मर वाले राज्य के तौर पर सामने आया है। केंद्रीय उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग की ओर से आयोजित स्टेट स्टार्टअप रैंकिंग के चौथे संस्करण में ओडिशा को देश का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बताया गया है।
इस लिस्ट में महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना भी शामिल है। ये राज्य भी ओडिशा के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हैं। वहीं गुजरात, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु बेस्ट परफॉर्मर स्टेट के तौर पर सामने आए हैं। बता दें कि DPIIT की ओर से मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस रैंकिंग को जारी किया है।

ओडिशा स्टार्टअप के अध्यक्ष ओंकार राय ने कहा कि डीपीआईआईटी की ओर से राज्य स्टार्टअप 2022 रैंकिंग जारी की गई है जिसमे ओडिशा ने टॉप परफॉर्मर के दर्जे को बरकरार रखा है, जोकि हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के दूरदर्शी मार्गदर्शन के तहत हम अपने स्टार्टअप इकोसिस्टम की क्षमताओं को ना सिर्फ बेहतर कर रहे हैं बल्कि आगे भी बढ़ा रहे हैं। ओडिशा की नई स्टार्टअप नीति के तहत प्रदेश में इसके लिए अनुकूल माहौल बनाया जा रहा है। नई नीति में महिलाओं को प्राथमिकता देने के साथ उन्हें आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
ओडिशा में एग्रीटेक, आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थकेयर, फिनटेक, बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तकरीबन 1800 स्टार्टअप को बढ़ावा दिया गया है। इसमे से तकरीबन 42 फीसदी स्टार्टअप का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि 2025 तक 5000 स्टार्टअप तक पहुंचने का लक्ष्य है। इसके लिए नए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications