राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उत्तराखंड सीएम ने 14 से 22 जनवरी के लिए बनायी ये योजना
राम की नगर अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होगा और प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर चल रही है। वहीं उत्तराखंड में इस शुभ अवसर पर सांस्कृतिक महोत्सव मनाने की योजना बनाई है।

शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम ने सचिवाल में सभी जिलाधिकारियों के साथ वचुर्अल बैठक की। इस बैठक में सीएम धामी ने 14 से 22 जनवरी तक राज्य भर में सांस्कृतिक महोत्सव के तहत भव्य आयोजन करने का आदेश दिया है।
राज्य में सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन 22 जनवरी राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने इस बैठक में कहा कि जिलों के मंदिरों, घाटों, प्रतिष्ठानों एवं शहरों में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया जाये. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को सभी प्रमुख मंदिरों और गुरुद्वारों में प्रसाद वितरित किया जाना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications