जिस तरह से सड़कों पर बड़ी संख्या में ई-रिक्शा का संचालन हो रहा है, उसकी वजह से कई बार यातायात के संचालन में दिक्कतें आती है। दरअसल रिक्शा चालक बिना लाइसेंस के ही इसे चलाते हैं जिसकी वजह से सड़क हादसों की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन अब बिना लाइसेंस के ई रिक्शा का संचालन करने वाले चालकों की मुश्किल बढ़ सकती है।
मुरादाबाद में बिना लाइसेंस के ई रिक्शा चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। परिवहन विभाग ने ऐसे रिक्शा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। विभाग ने बिना फिटनेस और लाइसेंस वाले ई रिक्शा संचालकों को नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। ऐसे चालकों का अब चालान किया जाएगा। मुरादाबाद में 13 हजार ई रिक्शा हैं लेकिन सिर्फ 1989 लाइसेंस ही जारी किए गए हैं। यहां पांच हजार से अधिक ई रिक्शा बिना फिटनेस के चल रहे हैं। इन सभी ई रिक्शा को नोटिस भेजा जाएगा, उनका चालान किया जाएगा।

परिवहन विभाग की नियमावली में संशोधन हुआ है। इसकी नियमावली 4 के तहत ई रिक्शा लाइसेंस के लिए 10 दिन की ट्रेनिंग जरूरी होगी। बिना लाइसेंस के ई रिक्शा अब नहीं चलाया जा सकेगा और ना ही इसकी खरीद की जा सकेगी। जो भी चालक बिना फिटनेस और लाइसेंस के ई रिक्शा चलाएंगे उन्हें नोटिस भेजकर उनका चालान किया जाएगा।
आरटीओ के आरआई हरिओम ने बताया कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि शहर में कितने ई रिक्शा हैं और कितनों के पास डीएल है। जांच के बाद ही इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई के बाद सड़क दुर्घटना में कमी आएगी। शहर में तकरीबन 13000 ई रिक्शा रजिस्टर्ड हैं। लेकिन सिर्फ 1989 ई रिक्शा चालकों के पास लाइसेंस है। यही वजह है कि ई रिक्शा की वजह से सड़क हादसे होते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications