यूपी की राजधानी लखनऊ में अब नई व्यवस्था के तहत 28 फरवरी तक मुफ्त राशन का वितरण किया जाएगा। जिन लोगों के पास राशन कार्ड है उन्हें अब किसी भी तरह की घटतौली की शिकायत नहीं होगी। लोगों को सरवर नहीं होने का बहाना देकर लौटा नही सकते। नई व्यवस्था के तहत लखनऊ की सभी 1212 कोटे की दुकानों पर नई वेइंग मशीन लगाई गई है। इन्हें ई-पॉश से लिंक किया गया है।
डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि ई पॉश मशीन के जरिए कार्ड धारकों को उतना राशन मिलेगा जितने के वो हकदार हैं। उन्हें सामान तौल के बाद इसकी पर्ची भी मिलेगी। एक लाभार्थी को राशन मिलने के बाद ही दूसरा कार्डधारक ई पॉश मशीन पर अंगूठा लगा सकता है।

वहीं फिरोजाबाद के सुहागनगरी में भी गुरुवार से राशन वितरण का काम शुरू हो चुका है। यहां बड़ी संख्या में राशन के लिए महिला और पुरुषों की भीड़ इकट्ठा हुई। हालांकि कुछ केंद्र में मशीनों में दिक्कत हुई थी, लेकिन बाद में इसे सुलझा लिया गया। लोगों को राशन मिलने के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान को देखा जा सकता था। अब सुगमता से लोगों को राशन वितरण का काम हो रहा है।
मुरादाबाद में भी सस्ता गल्ला दुकानों में मिलेट्स का वितरण किया जा रहा है। यहां प्रति यूनिट एक किलो बाजरा वितरण किया जा रहा है। अगले माह इसे दोगुना किया जाएगा। 15 से 28 फरवरी के बीच दुकानों पर बाजरा उपलब्ध करा दिया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications