ओडिशा सरकार ने कैबिनेट की बैठक में ओडिशा जैव प्रौद्योगिकी नीति 2024 को अपनी मंजूरी दे दी है। इस नीति के तहत संयंत्र और मशीनरी में निवेश करने पर निवेशित पूंजी पर सब्सिडी दी जाएगी, बड़ी और मेगा इकाइयों को भी क्रेडिट लिंकेज और पेटेंट, डिजाइन, ट्रेडमार्क आदि में मदद के साथ छूट मुहैया कराई जाएगी।
यह नीति उच्च शिक्षा, अनुसंधान, बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देगी। साथ ही यह नीति उद्यमों और उद्योगों के निर्माण के लिए 5I यानि नवाचार, उष्मायन, निवेश, आय और प्रभाव के तंत्र को मजबूत करने का काम करेगी।

वहीं संयंत्र और मशीनरी में वास्तविक निवेश पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। बड़ी और मेगा इकाइयों को आसान लोन की मदद दी जाएगी, जो उच्च-स्तरीय प्रौद्योगिकियों का उपयोग करेंगे। इस नीति के तहत पेटेंट, जीआई, ट्रेडमार्क और डिजाइन के पंजीकरण के लिए प्रतिपूर्ति बढ़ाया जाएगा।
साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थानों से गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त करने के लिए वित्तीय मदद दी जाएगी। योग्य जैव प्रौद्योगिकी इकाइयों, स्टार्ट अप को अपने उत्पादों और प्रौद्योगिकियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शित करने के लिए वित्तीय मदद की जाएगी।
मुख्य सचिव पीके जेना ने पांच तक के लिए लागू रहने वाली इस नीति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ओडिशा की समृद्ध जैव विविधता मजबूत शैक्षणिक और अनुसंधान वातावरण के साथ मिलकर जैव-उद्योगों के विकास के लिए अपार संभावनाओं का सृजन करते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
