ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार राज्य के विकास और इन्फ्रास्टक्चर को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। ओडिशा राज्य में कई विश्व स्तर के खेल स्टेडियम पहले से ही हैं जिसमें भुवनेश्वर में कलिंगा स्टेडियम, कटक में बाराबती क्रिकेट स्टेडियम और कई अन्य शामिल हैं। वहीं ओडिशाा को जल्द ही एक और फुटबॉल स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है। स्टेडियम के अलावा राज्य को एक नए फ्लाईओवर और एक नए रेलवे स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है।

ये जानकारी रविवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देते हुए दी। उन्होंने बताया दी। उन्होंने बताया पूर्वी राज्य कटक में एक नया फुटबॉल स्टेडियम स्थापित होने जा रहा है। कटक जिले में एक फ्लाईओवर सहित एक फुटबॉल स्टेडियम के विकास और रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने टिगिरिया ब्लॉक में एक फुटबॉल मैच में भी भाग लिया और कटक के पंचगांव क्षेत्र में एक फुटबॉल स्टेडियम के लिए 50 लाख रुपये मंजूर किए।
इसके अलावा मंत्री ने बताया स्टेडियम के अलावा घण्टीखाल में फ्लाईओवर भी स्वीकृत किया गया है। यह भी निर्णय लिया गया है कि राजथगढ़ और घंटीखाल रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।
गौरतलब है कि ओडिशा ने पिछले साल 9 जून से 18 जून तक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट 'हीरो इंटरकांटिनेंटल कप' की मेजबानी की थी। चार देशों के फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी भारत ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में की थी।
वहीं मई 2023 में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इंटरकांटिनेंटल कप से पहले भुवनेश्वर में तीन फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र जिनमें ओडिशा फुटबॉल अकादमी, भुवनेश्वर फुटबॉल अकादमी और कैपिटल एरेना फुटबॉल का उद्घाटन किया था।
90 करोड़ रुपये की लागत से विकसति किए गए इस स्टेडियम में सुविधाओं में कुल छह फीफा-प्रमाणित पिचें हैं, जिनमें पांच प्राकृतिक और एक सिंथेटिक फुटबॉल मैदान, एलईडी फ्लड लाइट, खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम, गैलरी, जिम, कोच रूम और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
