राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएम केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ ट्रांसपोर्ट सिस्टम मजबूत करे पर फोकस कर रही है। दिल्ली में मेट्रो, बस और टैक्सी में व्हाएस्एप आधारित टिकट बुकिंग के अलावा अब हर क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है। दिल्ली सरकार नई बस सेवा के तहत अब महज 15 रुपए के टिकट में दिल्ली के बड़े न्यायायालयों तक सफर किया जा सकता है।
दिल्ली सरकार के मुताबिक सीधी बस सेवा के जरिए ना सिर्फ यात्रा का समय कम होगा बल्कि राजधानी में जाम और प्रदूषण से भी मुक्ति मिल सकेगी। इसको लेकर दिल्ली के परिवहन मंत्री के साथ एक अहम बैठक हुई थी। दरअसल, दिल्ली में प्रमुख न्यायालयों के बीच सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी। जिसको लेकर ये वकीलों के साथ ये मीटिंग हुई थी। इस बैठक के बाद अगस्त, 2023 सीधी बस सेवा को लेकर अहम कदम उठाए गए।

क्या है सीधी बस सेवा की सुविधा
सीधी बस सेवा के जरिए अब दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट और पटियाला हाउस कोर्ट आना- जाना आसान हो गया है। इन तीनों प्रमुख कोर्ट में सिर्फ एक बस में बैठकर पहुंचा जा सकेगा। यानी अब कोर्ट जाने वाले वकीलों या फिर आम जन को रूट बदलने पर भी बस बदलने की जरूरत नहीं होगी। इससे समय बचेगा और आसानी से कोर्ट पहुंचा जा सकेगा।
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, 'इस डायरेक्ट बस रूट से निश्चित तौर से उन लोगों का समय बचेगा जिन्हें अलग-अलग कोर्ट में जाना होता है। इससे उन्हें कानूनी कार्यवाही के दौरान समय पर कोर्ट पहुंचने में मदद मिलेगी। इसके अलावा सार्वजनिक वाहनों को प्रोत्साहन देने से सड़कों पर यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त होगी और लोगों को जाम से राहत मिलेगा। इससे प्रदूषण भी घटेगा। इस अहम बस सेवा का उद्घाटन शुक्रवार को किया जाएगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
