मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को 5टी हाई स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम के तहत स्कूलों के चौथे चरण को लॉन्च किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। इस चरण के पहले दिन मुख्यमंत्री ने 389 ट्रांसफॉर्मस्कूलों को लॉन्च किया। ये स्कूल गंजम, झरसुगुड़ा, जगतसिंघपुर, केंद्रपाड़ा, बारगढ़ में हैं। इसमे 149 हाई स्कूल गंजम जिले के हैं, 11 स्कूल झरसुगुड़ा, 57 स्कूल जगतसिंहपुर, 112 स्कूल केंद्रपाड़ा और 60 स्कूल बारगढ़ के हैं।
इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्मयंत्री ने कहा कि ओडिशा में बदलाव का दौर चल रहा है। स्कूल से लेकर कॉलेज, अस्पताल, पर्यटन क्षेत्र, मठ, मंदिर, पंचायत, गांव हर क्षेत्र में बदलाव हो रहा है। ये बदलाव ओडिशा में विकास के नए रास्तों को खोल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे जरूरी और अहम बदलाव स्कूलों में हो रहा है। देश का भविष्य इन स्कूलों में बनता है। शिक्षा से ही समाज का स्तर ऊंचा उठता है। स्कूलों में बदलाव ओडिशा के लोगों के जीवन में बदलाव की दिशा तय करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 5-टी पहल के तहत इस परिवर्तन कार्यक्रम में आपके विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही इसमे तकनीक का भी इस्तेमाल आपको नजर आएगा। हम सभी इसी तरह टीम वर्क के जरिए मिलकर काम कर रहे हैं।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications