दिल्ली में मंगलवार से ऑटोरिक्शा बुकिंग ऐप नम्मा यात्री की शुरआत हो चुकी है। दिल्ली सरकार की पहल पर ऑटो ड्राइवर्स और यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किए इस नम्मा यात्री ऐप के बारे में जानकारी दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दी।

देश की राजधानी में नम्मा यात्री ऐप की शुरूआत करते हुए परिवहन मंत्री ने कैलाश गहलोत ने कहा 'मैं नम्मा यात्री की टीम को दिल्ली में उनकी शुरूआत के लिए बधाई देता हूं। ये ऐप हमारे ऑटो ड्राइवरों को सशक्त बनाने और दिल्ली शहर के परिवहन पारिस्थितिकी तंत्री को समृद्ध बनाने का ये काम सराहनीय है।"
मंत्री ने कहा "मुझे लगता है कि यह ओएनडीसी (डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क) द्वारा एक अच्छी पहल है, और यह ड्राइवरों और अन्य लोगों को एक ही प्लेटफार्म पर लाएगा। मंत्री ने कहा ड्राइवर खुश हैं, और उन्हें आसानी से ग्राहक मिलेंगे। इसके साथ ही ग्राहकों को भी आसानी होगी इससे आप आसानी से ऑटो बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि आज से ही नम्मा यात्री ऐप की सेवाएं शुरू हो चुकी है।"
मंत्री ने कहा मैं ऑटो और टैक्सी चालकों से अपील करूंगा कि वे नम्मा यात्री मोबिलिटी ऐप का उपयोग करें क्योंकि इसमें कोई कमीशन नहीं है और किराया यात्री द्वारा सीधे ड्राइवर को भुगतान किया जाता है।
गौरतलब है कि नम्मा यात्री ऐप ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) द्वारा समर्थित है। ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की एक पहल है। इसका मकसद छोटे खुदरा विक्रेताओं को डिजिटल कॉमर्स का फायदा उठाने मे मदद करने के लिए सुविधा देना है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
