उत्तर प्रदेश में नैमिषारण्य की बदलेगी की तस्वीर, जल्द शुरू हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा जाएगा

उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की योगी सरकार लगातार कई कदम उठा रही है। वहीं केंद्र । सरकार भी प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार के हाथ से हाथ मिलाकर चल रही है। यही वजह है प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार का फायदा प्रदेशवासियों को हो रहा है।

स्वदेश दर्शन योजना-2 के तहत नैमिषारण्य और प्रयागराज के लिए लगभग 29 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का गुरुवार को शिलान्यास किया गया। पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दोनों पर्यटन स्थलों को स्वदेश दर्शन योजना में शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी।

Naimisharanya

नैमिषारण्य में 15.95 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। जबकि प्रयागराज के लिए 13.02 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से धार्मिक पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। नैमिषारण्य में वैदिक वेलनेस अनुभव योजना के तहत गोमती नदी में जेड्डी और बोट के साथ लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा।

यही नहीं जल्द ही नैमिषारण्य से लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, मथुर और चित्रकूट को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा जाएगा। ऐसी मान्यता है कि भगवान राम ने ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति नैमिषारण्य में पाई थी। लंका में रावण वध के बाद भगवान राम अयोध्या पहुंचे थे। रावण महापंडित था, ऐसे में उनके निधन के पाप से मुक्ति के लिए भगवान राम नैमिषारण्य आए थे। नैमिषारण्य ऋषियों की तपोभूमि रही है। यहां मां ललिता देवी शक्तिपीठ भी मशहूर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2023 में नैमिष धाम के रिनोवेशन के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद इसे हिंदू तीर्थ स्थल के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+