महाराष्ट्र में नागपुर महानगर पालिका ने बकाया टैक्स वसूलने के लिए अभय योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बकाया राशि पर लगने वाले जुर्माने में 80 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। नए वर्ष के मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस योजना की शुरुआत की है। यह योजना 31 मार्च चक चलाई जाएगी।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री नागपुर जिले के संरक्षक मंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में सोमवार को जिला योजना समिति की बैठक हुई। बैठक में सांसद कृपाल तुमाने, विधायक सर्वश्री चंद्रशेखर बावनकुले, डॉ. नितिन राऊत, प्रवीण दटके, कृष्णा खोपड़े, विकास कुंभारे, विकास ठाकरे, मनपा आयुक्त व प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी, अतिरिक्त आयुक्त आंचल गोयल, मुख्य अभियंता राजीव गायकवाड़, उपायुक्त (राजस्व) मिलिंद मेश्राम, कार्यकारी अभियंता कमलेश चव्हाण सहित कई शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

अभय योजना के तहत लोगों को 1 जनवरी 204 से 31 मार्च 2024 के बीच बकाया संपत्ति कर, जल कर, बाजार विभाग की दुकानों का कर, उपकर आदि का भुगतान करने पर जुर्माने की राशि में 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके लिए लाभार्थियों को नगर निगम मुख्यालय या फिर संबंधित जोनल कार्यालय में ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा।
इस योजना का लाभ शहर के 4.5 लाख उपभोक्ताओं, करदाताओं और लाइसेंसधारियों को होगा। इस योजना को तीन महीने तक चलाया जाएगा। जिसमे करोड़ रुपए के बकाए को वसूलने का लक्ष्य रखा गया है। अगर यह योजना सफल होती है तो मनपा को तकरीबन 550 करोड़ रुपए तक का टैक्स मिल सकता है। इस योजना की शुरुआत करते हुए फडणवीस ने लोगों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाएं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
