आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के संयुक्त प्रोजेक्ट्स नागार्जुन सागर और श्रीशैलम परियोजनाओं का परिचालन नियंत्रण अब कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड के नियंत्रण में होगा। इसको लेकर जल शक्ति मंत्रालय के सचिव के साथ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों राज्यों के प्रमुख अभियंताओं की मौजूदगी में आगे के प्लान पर चर्चा की गई।
नागार्जुन सागर और श्रीशैलम प्रोजेक्ट्स को लेकर जल शक्ति मंत्रालय के सचिव देबाश्री मुखर्जी के साथ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अभियंताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा की गई। ये चर्चा इस हफ्ते बुधवार को नई दिल्ली में हुई एक अहम बैठक के दौरान की गई। बैठक को लेकर आंध्र प्रदेश ईएनसी (जल संसाधन) नारायण रेड्डी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नागार्जुन सागर और श्रीशैलम सहित कृष्णा नदी पर अन्य प्रोजेक्ट्स का नियंत्रण केआरएमबी को सौंपने पर सहमति बनी है।

नारायण रेड्डी ने कहा, " प्रोटोकॉल के तहत प्रोजेक्ट्स के जुड़े सभी मुद्दों को एक सप्ताह के भीतर केआरएमबी को सौंपना होगा। जिसके बाद प्रोजेक्ट्स का वास्तविक नियंत्रण एक महीने के भीतर सौंपा दिया जाएगा। बिजली परियोजनाओं और अन्य परियोजनाओं का नियंत्रण केआरएमबी को सौंपने से संबंधित तकनीकी मुद्दों पर चर्चा के लिए 15 दिनों के बाद एक और बैठक होगी।"
ईएनसी रेड्डी ने बताया कि बैठक के दौरान, तेलंगाना चाहता था कि 28 नवंबर से पहले की स्थिति बरकरार रखी जाए, लेकिन उसे अस्वीकार कर दिया गया।
बता दें कि 15 जुलाई 2021 के केआरएमबी के अधिकार क्षेत्र को जारी अधिसूचना के अनुसार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों राज्यों को उक्त राजपत्र अधिसूचना की अनुसूची -2 में उल्लिखित कृष्णा नदी की सिंचाई और बिजली परियोजनाओं को केआरएमबी को सौंपने का आदेश दिया गया था। लेकिन दोनों राज्यों केंद्र के आदेशों को पालन नहीं किया। लेकिन 28 नवंबर, 2023 में कृष्णा नदी जल विवाद एक बार फिर सामने आया जब आंध्र और तेलंगाना आमने- सामने देखे। ऐसे में जल शक्ति मंत्रालय इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और प्राथमिकता के आधार पर इसे सुलझाने का प्लान तैयार किया।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications