अतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देशभर के राज्यों में महिलाओं के लिए अलग-अलग तरह की स्कीम की शुरुआत की है। इन स्कीम का लक्ष्य महिलाओं को मदद करना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इसी तरह की एक स्कीम की शुरुआत दिल्ली सरकार ने भी की है। दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने दिल्ली सरकार के बजट भाषण के दौरान महिला सम्मान योजना की शुरुआत की थी।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की बात करें तो इसे दिल्ली सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए शुरू किया है। इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक मदद करना है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए महिला का दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य है, इसके साथ ही उसके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए। साथ ही इस स्कीम में वही महिला आवेदन कर सकती है जिसे दिल्ली सरकार के अंतर्गत पेंशन नहीं मिल रही हो और ना ही किसी अन्य योजना का लाभ मिल रहा हो। इसके साथ ही महिला सरकारी कर्मचारी नहीं होनी चाहिए। महिला करदाता नहीं होनी चाहिए।
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला के पास वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल होनी चाहिए। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शुरुआत लोकसभा चुनावों के बाद होगी। इस योजना के ऐलान के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को यह शपथ पत्र देना होगा कि महिला किसी तरह का टैक्स नहीं देती है और ना ही सरकारी कर्मचारी है। इस योजना का लाभ 45-50 लाख महिलाओं को होगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
