MP News: केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शुक्रवार 15 मार्च को नरसिंहपुर पहुंचे। यहां ग्राम पंचायत उमरिया में 20 लाख रुपए की लागत से तैयार हुए नवीन पंचायत भवन का उद्घाटन किया।
इतना ही नहीं, केंद्रीय मंत्री और श्रम मंत्री ने गोटेगांव विधानसभा की नेगुवां पंचायत में लगभग 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित गौशाला, सीसी नाली निर्माण एवं रोड निर्माण का भी उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते ने कहा कि उनका गोटेगांव से पुराना रिश्ता रहा है, वे काफी अरसे से इस क्षेत्र से जुड़े हैं। आज जिन निर्माण कार्यों का उद्घाटन हुआ है, उनके बन जाने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा नित नए हितग्राही मूलक कार्यक्रमों एवं योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा आदिवासी अंचलों में रहने वाले जनजातीय बंधुओं की चिंता की गई।
आदिवासी समाज के उत्थान, उनकी संस्कृति- परम्परा व विरासत को जीवंत बनाए रखने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा जनजातीय मंत्रालय बनाया गया। इसके तहत जनजातीय क्षेत्रों के लिए अनुदान प्रदान किया गया। पीएम मोदी के नेतृत्व पीएम जन-मन योजना प्रारंभ की गई है, जिसका उद्देश्य दूरस्थ अंचल में रहने वाले आदिवासी समुदाय को सभी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराना है।
वहीं, श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि उमरिया पंचायत में नवीन पंचायत भवन, पुलिया, बाउंड्रीवॉल, सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, पुलिया के लगभग 45 लाख रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है। क्षेत्र की जनता को इन निर्माण कार्यों का लाभ मिलेगा। कहा कि नेगुवां से उनकी चार पीढ़ियों से रिश्ता रहा है।
जब वे पहले यहां आते थे, तो सड़के नहीं हुआ करती थी। अब निर्माण कार्यों को गति मिल जाने से क्षेत्र का विकास हुआ है। लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व जिन मोटे अनाज की बात कर रहा है, वह हमारे आदिवासी भाई बंधुओं का भोजन है। यह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ भोजन है, जो स्वादिष्ट एवं पोषक तत्व से भरपूर है।
इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण
बता दें कि ग्राम पंचायत उमरिया में 3 लाख रुपए लागत की लाखन पटैल से मुख्य मार्ग की ओर सीसी रोड, 4.16 लाख रुपए लागत की ग्राम पंचायत भवन की बाउंड्रीबॉल, 5.19 लाख रुपए लागत की फूलदास से शमशान की ओर सीसी नाली, 5.40 लाख रुपए लागत की हाकम झारिया के घर से गुर्रा रोड तक सीसी नाली निर्माण और 7.597 लाख रुपए लागत की पुलिया के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications