MP News: मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार अगले 5 वर्षों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए एक लाख किलोमीटर सड़क बनाएगी। प्रदेश में रोड़ मेंटेनेंस एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा। इस प्रोग्राम के लिए 10 हजार करोड़ का निवेश होगा। इसके साथ ही प्रदेश में 500 फ्लाईओवर और रेलवे ओवर ब्रिज का नेटवर्क बनाया जाएगा। सभी राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख राजमार्गों को अपग्रेड किया जाएगा। प्रदेश में 6 नए एक्सप्रेस वे बनेंगे। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने वल्लभ भवन में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली है।
बैठक में मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि अधिकारी सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। कार्यों के लिए समयबद्ध कार्य योजनाएं बनाएं और समय सीमा में उन्हें पूरा किया जाए। उन्होंने कहा की गुणवत्ता के लिए क्वालिटी ऑडिट किया जाए। टाइमलाइन का पूरा ध्यान रखा जाए। बड़ी योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए पृथक सेल गठित किया जाए। योजनाएं विधानसभावार बनाई जाए। इसके लिए और विषय विशेषज्ञों की राय ली जाए।

मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय कार्यों में नई तकनीक का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए। विभाग द्वारा नई तकनीक एफडी तकनीक से सड़क निर्माण कराए जाने की भी योजना है। इसके तहत मौजूदा रोड़ को बिना हटाए उसे पर ही कई मशीनों से रीसाइकलिंग सामग्री का उपयोग कर रोड़ का निर्माण किया जाता है। इसमें समय की बचत के साथ ही निर्माण लागत में 15 से 30 फीसदी तक कमी आ जाती है। इसी तरह जेट पेचर मशीन द्वारा सड़क की मरम्मत करने से बेहतर गुणवत्ता आती है। समय की बचत होती है। बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह, सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक अविनाश लवानिया और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
