MP News: महिला सशक्तीकरण को लेकर प्रदेश की मोहन यादव सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोहन यादव सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। तो वहीं, अब महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मोहन सरकार ने एक नया प्लान तैयार किया है, जिसके तहत प्रदेश में अब पिंक बसें चलाई जाएगी।
इन पिंक बसों में कोई भी पुरुष यात्री सफर नहीं कर सकेगा। इनमें केवल और केवल महिलाएं ही सफर कर सकेंगी। इतना ही नहीं, इन पिंक बसों में सिर्फ महिला ड्राइवर और कंडक्टर काम करेंगी। इस बात की जानकारी नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्देशित किया है कि यह व्यवस्था नगरीय निकायों में जल्द शुरू की जाए।
क्या खास है इन पिंक बसों में?
प्रदेश में चलने वाली यह इन पिंक बसों की सबसे बड़ी खासियत यह हैं कि इन बस की ड्राइवर से लेकर कंडक्टर सभी महिला ही होंगी। बस में काम करने वाली इन महिलाओं के लिए ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड अनिवार्य होगा। इतना ही नहीं, महिला चालक के लिए लाइसेंस और ट्रेनिंग की व्यवस्था होगी। वहीं, इन बसों में सफर करने वाली सवारी भी सिर्फ महिलाएं ही होंगी। इसके अलावा इन बसों में पैनिक बटन भी होगा और इन बसों की निगरानी कमांड सेंटर द्वारा की जाएगी।
इन बसों का संचालन कहां-कहां होगा?
खबर के मुताबिक, इन पिंक बसों का संचालन फिलहाल इंदौर नगर निगम में प्रायोगिक तौर पर शुरू कर दिया गया है। लेकिन, इन बसों का संचालन प्रदेश के 16 नगर निगम सहित भिंड, गुना, शिवपुरी, विदिशा में नगर पालिका परिषद में पिंक बसों का संचालन जल्द शुरू होगा। इन बसों को चलाने का उद्देश्य प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को बढ़ाना और महिलाओं के आवागमन को सुविधाजन और सेफ बनाना है।
लाइव लोकेशन के साथ-साथ मिलेगी ये सुविधा
इन पिंक बसों में लाइव लोकेशन की सुविधा मोबाइल एप के माध्यम से प्रदान की जा रही है। यह सुविधा केवल पिंक बसों में भी होगी। बसों में वरिष्ठ नागरिक एवं शारीरिक रूप से विकलांग यात्री के लिए सीट आरक्षित रहेगी। सभी पिंक बसों में जीपीएस एवं पैनिक बटन होंगे। इन पिंक बसों के संचालन से महिला यात्रियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह निडर होकर अपना सफर कर सकेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications