Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बड़ा फैसला किया है। मोहन यादव सरकार ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार तीर्थ यात्रियों को फ्लाइट से अयोध्या भेजेंगे। इसकी शुरुआत फरवरी से होने वाली है और यह लोकसभा चुनाव की घोषणा तक चलेगी।
22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा है। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार तीर्थ यात्रियों को हवाई जहाज से अयोध्या भेजेंगे। इस योजना के तहत सभी जिलों से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भेजा जाएगा। तीर्थ यात्रियों को अयोध्या भेजने के लिए भारत सरकार की ओर से 19 ट्रेनें भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

आठ लाख से अधिक बुजुर्गों को कई तीर्थ स्थानों की यात्रा कराई जा चुकी
बता दें कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत 2012 में की गई थी। वहीं, विधानसभा चुनाव के पहले मई 2023 में सरकार ने विमान से यात्रियों को तीर्थ यात्रा कराने की शुरुआत की थी। ट्रेनों से अब तक आठ लाख से अधिक बुजुर्गों को कई तीर्थ स्थानों की यात्रा कराई जा चुकी है।
यात्रियों का चयन अलग-अलग जिलों से किया जाएगा
तीर्थ यात्रियों को प्रयागराज, शिर्डी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर की यात्रा कराई गई है। मोहन सरकार ने तीर्थ यात्रियों को एक फरवरी से अयोध्या भेजने का फैसला किया है। तीर्थ यात्री श्रीरामलला के दर्शन करेंगे। तीर्थ दर्शन योजना के तहत यात्रियों का चयन अलग-अलग जिलों से किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- MP: CM मोहन यादव इस दिन लाडली बहनों को देंगे खुशखबरी, योजना की धनराशि करेंगे ट्रांसफर
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications