Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में आयोजित मंत्रिपरिषद के सुशासन प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस की कार्यशाला में सहभागिता की।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल सहित अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।
सीएम मोहन यादव ने किया ट्वीट
सीएम मोहन यादव अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर बैठक की फोटो ट्वीट करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में आयोजित मंत्रिपरिषद के प्रशिक्षण वर्ग के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता विनय सहस्रबुद्धे एवं मंत्रिपरिषद के साथियों के साथ कुछ अविस्मरणीय क्षण रहा।