MP News: मध्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप के प्रतिनिधित्व में गुरूवार को प्रदेश ने गुजरात के गांधीनगर में महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024 में सहभागिता कर समावेशी विकास और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। काश्यप ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में राज्य की सहभागिता परस्पर सहयोग और निवेश को बढ़ावा देने तथा राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने राज्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए राज्य की उत्कृष्ट पहलों और नवाचारों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों के समक्ष रखा। इनमें एक अनुकूल एमएसएमई विकास नीति, व्यापक क्लस्टर विकास प्रोत्साहन, उद्यमिता विकास और व्यापार करने में आसानी में सुधार के लिए राज्य शासन द्वारा संकल्पित पहल और नवाचार सम्मिलित हैं। काश्यप ने एमएसएमई विकास नीति, 2021 के अंतर्गत प्रदान किए जा रहे प्रोत्साहनों का विवरण देते हुए निवेशकों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। काश्यप ने मध्यप्रदेश राज्य मंडप का भ्रमण किया और देश भर के निवेशकों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं पर चर्चा भी की।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश एमएसएमई विभाग द्वारा कोरिया इंपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्युंग क्वान किम सहित संभावित निवेशकों के साथ बैठक में प्रदेश के निर्यातकों को सहयोग देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड के साथ प्रशिक्षण की संभावनाओं और मध्यप्रदेश एमएसएमई को सम्मिलित कराने संबंधी व्यापक चर्चा हुई। इंदौर या उज्जैन संभाग में हाइब्रिड बाइक मैन्युफैक्चरिंग को लेकर TWI ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के साथ विस्तृत संवाद हुआ। वहीं इंसोलेशन एनर्जी लिमिटेड के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सौर पीवी मॉड्यूल के निर्माण के लिए मध्यप्रदेश में निवेश करने में अपनी रुचि दिखाई।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications