MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 7 जनवरी को उज्जैन आएंगे। यहां वे महाकाल मंदिर के नव विस्तारित क्षेत्र महाकाल महालोक परिसर में पौने दो करोड़ रुपए खर्च कर बनाए गए स्ट्रीट फूड हब प्रसादम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। सीएम यादव यहां 218 करोड़ 76 लख रुपए के 187 विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी करेंगे।
प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान और स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर सुदामा खाड़े ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद समीक्षा बैठक भी की।

मोहम्मद सुलेमान ने प्रसादम स्थल पर संजीवनी क्लीनिक खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रसादम देश का सर्वश्रेष्ठ स्वस्थ एवं स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब बने। इसके लिए के सफाई बंदोबस्त और व्यंजनों की गुणवत्ता उम्दा होना सुनिश्चित किया जाए। ईंट राइड फूड सुरक्षा के सभी मापदंड का पालन हो यह भी सुनिश्चित करें। खाद्य पदार्थों की जांच के लिए भी स्टाल लगवाई जाए।


Click it and Unblock the Notifications