MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कानून व्यवस्था की स्थिति और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज कुशाभाऊ ठाकरे हॉल भोपाल में आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ कानून व्यवस्था की स्थिति एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये।'
गंभीर अपराधों में बंद कैदियों को चिन्हित करें
सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंभीर अपराधों में बंद कैदियों को चिन्हित किया जाए और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डॉ. यादव ने यहां भोपाल में संभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए यह निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा जेल में बंद कैदियों की श्रेणियां का निर्धारण किया जाए। ऐसे कैदी जो लंबे समय से जेल में बंद है या जिनकी अपील लंबे समय से लंबित है। उनके उचित निराकरण के प्रयास किए जाए।

समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार हो
सीएम यादव ने आगे कहा कि पुलिस प्रशासन संभ्रांत लोगों से संपर्क करें। जिससे समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने पुलिस, नगरीय निकायों और अन्य विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह मिलकर जोनल स्तर पर नागरिकों के हित में कदम उठाए। इसके अलावा धार्मिक जुलूस निकालने से पहले संबंधित आयोजकों से चर्चा की जाए। उन्होंने बैठक में यह भी बताया कि आगामी 15 जनवरी को राजस्व प्रकरणों के निराकरण का अभियान चलाया जाएगा।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications