MP News: सीएम मोहन यादव ने जबलपुर को दी 409 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर को 409 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। इस दौरान कम यादव ने विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया है।
सीएम यादव ने कहा कि जबलपुर में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। मध्य प्रदेश में 22 जनवरी को दिवाली मनाई जाएगी। पूरे प्रदेश के मंदिरों को सरकार पुष्पों और रोशनी से सजाएगी। हर घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत से सरकार बनानी है। अबकी बार 40 पर का लक्ष्य है।

सीएम यादव ने कहा कि हर जिले में उद्योग लगाए जाएंगे। नई शिक्षा नीति में रानी दुर्गावती की जीवनी पढ़ाई जाएगी। बरगी डेम के प्रभावित क्षेत्र के पीड़ित लोगों को भूमि मिलेगी। विकास कार्य को लगातार बढ़ते जाएंगे। हम मध्य प्रदेश को रोजगार एवं विकास युक्त राज्य बनाना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications