MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार 7 मार्च को चित्रकूट से 'स्वदेश दर्शन 2.0 योजन' की शुरूआत की। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि 27 करोड़ की लागत से चित्रकूट के घाटों का विकास किया जाएगा। भारत में नदी घाटी सभ्यता विकसित हुई है। हमारी सांस्कृतिक परंपराओं में इसका प्रभाव स्पष्टतः परिलक्षित होता है।
इस सांस्कृतिक व्यवस्था को पुष्पित, पल्लवित करना हमारा कर्तव्य है। चित्रकूट में घाटों के विकास से केवट परिवारों को भी लाभ मिलेगा। चित्रकूट के साथ ही दतिया स्थित पीतांबरा माई के मंदिर के लिए राज्य शासन द्वारा 25 करोड रुपए के कार्यों की सौगात दी जा रही है।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि चित्रकूट का विकास इस आदर्श तरीके से किया जाए कि हर व्यक्ति जीवन में एक बार चित्रकूट आने की इच्छा रखें। सीएम ने इसके साथ ही चित्रकूट में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भी आरंभ किया जाएगा। उन्होंने चित्रकूट प्रवेश से एमपीटी चौराहा से कामतानाथ से एमपी यूपी बॉर्डर तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए सहमति प्रदान की।
कहा कि चित्रकूट में विद्यमान अतिक्रमण सभी की सहमति से हटाये जाएंगे, इससे सभी चित्रकूटवासी लाभान्वित होंगे। अमरकंटक में प्रसाद योजना में लगभग 50 करोड रुपए के निर्माण कार्यों का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की स्वदेश दर्शन एवं प्रसार योजना में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं हेतु विभिन्न पर्यटन संभावनाएं तथा जनसुविधाएं विकसित की जा रही है।
प्रदेश में प्रसाद योजना के तहत अमरकंटक का 49 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से अमरकंटक में विकास कार्य का लोकार्पण और 25 करोड़ रूपये की लागत से पीतांबरा पीठ दतिया के विकास कार्यों का रिमोट से शिलान्यास हुआ। साथ ही, स्वदेश दर्शन 2.0 में ग्वालियर में 16 करोड़ 72 लख रुपए की लागत से फूलबाग क्षेत्र में विकास और चित्रकूट में 27 करोड रुपए की लागत से घाटों के विकास कार्य का प्रमोचन किया गया।
योजनातंर्गत विकास कार्य
अमरकंटक में योजनान्तर्गत जीवनदायिनी मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक के विकास हेतु पर्यटन मंत्रालय द्वारा 49.98 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए। मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, मेला ग्राउंड का विकास, घाटों का विस्तारीकरण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभिन्न कार्य सम्मिलित हैं।
चित्रकूट में स्नान कुंडों पर तीर्थयात्रियों के लिये आवश्यक सभी प्रबंध करने की योजना बनाई गई है। घाटों पर आकर्षक रौशनी के साथ आरती प्लेटफ़ॉर्म, LED प्रदर्शन पर लाइव आरती दर्शन की विशेषता के साथ, पर्यटकों को मंदाकिनी आरती के आध्यात्मिक रहस्य में सराबोर कर देगा।
तो वहीं, दतिया में इस योजना में 52 शक्तिपीठों की जानकारी देने हेतु थीम पार्क, भव्य प्रवेश द्वार प्रस्तावित है। 2 कि.मी के पहॅुच मार्ग में फुटपाथ, प्रतीक्षालय, जनसुविधाओं का विकास एवं सौन्दर्यीकरण प्रस्तावित है। इस परियोजना में पूरे क्षेत्र को श्रद्धालुओं हेतु सुविधाजनक, आकर्षक एवं आध्यात्मिक भाव से परिपूर्ण करने के लिए पीएम मोदी द्वारा लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यो की परियोजना लांच की गई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications