MP News: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला वासियों को सीएम राइज स्कूल की सौगात दी। मंत्री कैलाश सारंग शनिवार 16 मार्च को नरेला पहुंचे और यहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुरा, भेल को सीएम राइज स्कूल के रुप में निर्माण करने हेतु भूमिपूजन किया।
सीएम राइज स्कूल करीब 23.71 करोड़ की लगात से बनकर तैयार होगा और इसके नवीन भवन को बनने में करीब 18 महीने का समय लेगा। सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस दौरान कहा कि सीएम राइज स्कूल के निर्माण होने से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के साथ शिक्षित एवं समृद्ध मध्यप्रदेश के सपनों को साकार करेगा।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा के हर क्षेत्र में नागरिकों की सुविधाओं में वृद्धि के लिए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। मंत्री सारंग ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्य का विषय है कि आजादी के बाद राष्ट्र में नागरिक निर्माण को लेकर पिछली कांग्रेस सरकारों ने कार्य नहीं किया।
यही कारण रहा कि देश में अंग्रेजों के समय से चली आ रही मानसिक रूप से गुलाम बनाने वाली लॉर्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति को अपनाकर विद्यार्थियों को शिक्षा दी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया गया, जिसमें स्कूल में पढ़ने वाला विद्यार्थी देश की संस्कृति से जुड़ेगा और एक अच्छा नागरिक भी बनेगा।
सीएम राइज स्कूल में क्या-क्या मिलेगी सुविधा
सीएम राइज स्कूल करीब 1 लाख 25 हजार 655 वर्गफुट क्षेत्र में 4 तल तैयार किया जाएगा। इनमें 43 क्लास रूम के साथ 5 लैबोरेट्री, 3 लाइब्रेरी, एक बहुउपयोगी ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा। इतना ही नहीं, नवीन भवन में कार्यालय, स्वागत कक्ष, वेटिंग रूम, कैफेटेरिया, रसोई घर, स्टाफ रूम, डाइनिंग, मॉर्डन स्टाइल के प्रसाधन कक्ष, फुटबॉल मैदान, जौगिंग ट्रेक, बैडमिंटन कोर्ट, कार व साइकिल पार्किंग सहित किड्स ग्राउंड का बनाया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
