MP News: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शनिवार 17 फरवरी को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के 5 हजार से अधिक मध्यम और लघु तालाबों का जीर्णोद्धार कराने के लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज देने की मांग भी रखी।
इतना ही नहीं, मंत्री सिलावट ने ईआरसी चंबल-पार्वती-काली सिंध परियोजना के लिए राजस्थान सरकार के साथ एमओयू साइन होने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही, केन बेतवा लिंक परियोजना के संबंध में भी चर्चा की। चर्चा के दौरान मंत्री सिलावट ने तालाबों का जीर्णोद्धार के लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज देने की मांग भी रखी।

उल्लेखनीय है कि जल संसाधन विभाग के अधीन लगभग 5,800 बड़े, छोटे एवं मझौले तालाबों का निर्माण कर 41.80 लाख हेक्टेयर रकबे में सिंचाई क्षमता निर्मित की जा चुकी है। इसमें बढ़ोत्तरी कर 53 लाख हेक्टेयर रकबे में सिंचाई क्षमता विकसित करने का लक्ष्य है। जल संसाधन मंत्री ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री को बताया कि प्रदेश में निर्मित कई तालाब वर्षों पुराने हैं।
इनमें सुधार, मरम्मत की आवश्यकता है। साथ ही निर्मित तालाबों में जल के साथ आ रही गाद (silt) जमा होने से इनकी जल भराव क्षमता में भी कमी आती है। कई तालाब नगरीय क्षेत्र में आ जाने से इनका सौंदर्यीकरण कर इनके आस-पास वृक्षारोपण कर इन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है।
इसके लिए विभाग द्वारा एक योजना तैयार की जा रही है। इसमें लगभग 150 करोड़ रूपये का व्यय संभावित है। मंत्री सिलावट ने केन्द्रीय मंत्री से योजना के क्रियान्वयन के लिये 150 करोड़ रुपए आवंटित करने का अनुरोध किया।
मंत्री ने जल संसाधन विभाग की नहरों के सुदृढ़ीकरण के साथ उन्हें और अधिक व्यवस्थित करने के लिए केंद्र सरकार की पॉलिसी आरआरआर (ट्रिपल आर) के अनुसार स्वीकृति प्रदान कर राशि आवंटन की मांग भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सभी विषयों पर शीघ्र कार्रवाई कराने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications