MP News: श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नरसिंहपुर जिले के नगर पालिका परिषद करेली में आयोजित कार्यक्रम में 14 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। पीएम मोदी के विकास मॉडल में गति एवं प्रगति दो महत्वपूर्ण आयाम है।
कहा कि पीएम द्वारा हितग्राहियों के हाथों में प्रत्यक्ष नकद हस्तांतरण तकनीक लाने से बिचौलियों का अंत हुआ है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। नगरपालिका करेली को आदर्श नगर पालिका बनाने की दिशा में हमें मिलकर प्रयास करना होगा। मंत्री पटेल ने कहा कि इसके लिए एक बेहतर कार्य योजना का विस्तार दूरदर्शितापूर्ण किया जाना चाहिए।

शहर में पानी निकासी की समस्या न हो,स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए, इन महत्वपूर्ण बातों पर गौर करना होगा। सार्वजनिक स्थानों की भूमि सीमित है, हमें इन सब का सदुपयोग विवेकपूर्ण तरीक़े से करना होगा। इससे हम अपनी आने वाली पीढ़ी को बेहतर सुविधा प्रदान कर सकें।
इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन
कार्यक्रम में सुभाष वार्ड में 4.75 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण, सुभाष वार्ड में एक लाख रुपए की लागत के नाली निर्माण एवं रेम्प कार्य, हनुमान वार्ड में एक लाख रुपए की लागत के सड़क एवं नाली मरम्मत, राजेन्द्र वार्ड में एक लाख रुपए की लागत की पुलिया एवं नाली मरम्मत, निरंजन वार्ड में 3.5 लाख रुपए की लागत के पुलिया निर्माण, राधावल्लभ वार्ड में 3.5 लाख रुपए लागत के सीसी सड़क का निर्माण कार्य शामिल है।
वहीं, राम वार्ड में 9 लाख रुपए की लागत के सोमवारा बाजार स्थित सामुदायिक भवन में मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण, महादेव में 3.5 लाख रुपये लागत की सीसी सड़क एवं नाली निर्माण, शास्त्री वार्ड में 5 लाख रुपए लागत के बूढ़ा महादेव मंदिर के पास स्थित शौचालय मरम्मत एवं सामने सौंदर्यीकरण, हनुमान वार्ड में 19 लाख रुपए लागत के सीसी सड़क एवं नाली निर्माण, गनेश वार्ड में 15 लाख रुपए लागत के सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य शामिल है।
इतना ही नहीं, नरसिंह वार्ड में 13 लाख रुपए की लागत के मेन रोड तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण, शास्त्री वार्ड में 12.5 लाख रुपए लागत के सीसी सड़क एवं नाली निर्माण, महात्मा गांधी वार्ड में 15 लाख रुपए लागत के सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के कार्य शामिल है।
कायाकल्प अभियान में 2.0 के अंतर्गत 9.99 लाख रुपए लागत के ओल्ड एनएच 26 से एमजीएम कॉलेज तक बीटी सड़क का नवीनीकरण, 56.06 लाख रुपए की लागत से गुरूद्वारे से झंडा चौक सोमवारा बाजार होते हुए मुख्य मार्ग तक सीसी सड़क, महेन्द्र वार्ड में ओम बेकरी से सोसायटी तक 22.90 लाख रुपए लागत के सीसी सड़क और नरसिंह वार्ड में 19.82 लाख रुपए लागत से वसीद खान से काम्पलेक्स से बालाजी नगर की पुलिया तथा बीटी सड़क नवीनीकरण के कार्य शामिल है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
