MP News: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक मुख्यालय में जनजातीय सम्मेलन एवं वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल तथा जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस कार्यक्रम में खंडवा के 84.94 करोड़ रुपए के 279 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। शासकीय महाविद्यालय हरसूद को मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ भोपाल द्वारा दो आयशर बस प्रदान की गई। जनपद पंचायत परिसर खालवा में सर्वसुविधायुक्त ई-वाचनालय का शुभारंभ किया गया एवं दो फायर बाइक्स जनपद पंचायत खालवा को भेंट की गई।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पटेल ने कहा कि पीएम मोदी ने आदिवासी समुदाय की परंपरा को शिखर तक पहुंचाया है। सरकार ने गरीब व्यक्तियों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की हैं। कोई भी गरीब परिवार योजनाओं से वंचित न रहे, इसके लिए सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
जनजातीय कार्य मंत्री डॉ.शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने आयुष्मान योजना प्रारंभ की है। इसमें मरीज को 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क मार्ग के मामले में मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर बना है। हरसूद विधानसभा क्षेत्र में हमने एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा भू-रकबे को सिंचित करने में कामयाबी हासिल की है।
खालवा में आयोजित हुआ दो दिवसीय वृहद स्वास्थ्य शिविर
खालवा में हुए वृहद स्वास्थ्य शिविर में महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इन्दौर, मेडिकल कॉलेज खंडवा एवं खण्डवा निजी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। इस दो दिवसीय शिविर में 15 हजार 254 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाईयां भी दी गई।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
