MP News: वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागरसिंह चौहान ने शनिवार 2 मार्च को अलीराजपुर जिले में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वन मंत्री चौहान ने अलीराजपुर जिले के जोबट ब्लॉक के सेमलाया गांव में 60 लाख रुपए से बनने वाले निस्तार तालाब निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इतना ही नहीं, उदयगढ ब्लॉक के कालूवाट गांव में 55.52 लाख रुपए से बनने वाले निस्तार तालाब, ग्राम सुखा आम्बा में 44.81 लाख रुपए से बनने वाले निस्तार तालाब, चन्द्रशेखर आजाद नगर ब्लॉक के छोटा भावटा गांव में 66.72 लाख रुपए से निर्मित होने वाले निस्तार तालाब एवं रोलीगांव में 55.52 लाख रुपए लागत वाले निस्तार तालाब निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री चौहान ने केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अलीराजपुर जिले में सरकार की सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। गरीबों को पक्की छत मिल रही हैं। गांव-गांव सडकें और सिंचाई के साधन निर्मित हो रहे है।
माता-बहनों को उज्जवला गैस कनेक्शन के लाभ से धुएं से राहत मिल रही है। किसान भाई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में सिंचाई का रकबा बढ़ गया है। सरकार की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन, सिंचाई क्षेत्र में तेज वृद्धि तथा जल संरचनाओं के विकास हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।
उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की सभी योजनाओं का आगे आकर लाभ लेने का आह्वान किया। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सेना पटेल ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सांसद प्रतिनिधि विशाल रावत ने कहा कि क्षेत्र में जल संरचनाओं के विकास से सिंचाई के रकबे में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है।
केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से क्षेत्र के विकास के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक चौधरी ने इन विकास कार्यों की जानकारी और इसके लाभों पर प्रकाश डाला।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications