मंदसौर को डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने करोड़ों की सौगात, लोकार्पण और भमि-पूजन किया

MP News: मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मंगलवार 12 मार्च को मंदसौर पहुंचे। यहां पिपालिया मंडी में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने 5 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इसके बाद तुरकिया पहुंचे और यहां 86 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नई आबादी मार्ग का भूमि-पूजन किया।

डिप्टी सीएम देवड़ा ने ग्राम खिलजीपुरा में 2 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले फोरलेन से श्रवण महादेव मंदिर पहुंच मार्ग का भी भूमि-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा पर काम किया है। पीएम नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े ताकतवर नेताओं में से एक है। उनका भी सपना सबका साथ सबका विकास पर आधारित है।

Jagdish Devda

पिपलिया मंडी में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण हो जाने से यहां के लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में स्टाफ की कमी एवं अन्य संसाधनों की कमी को बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सभी को शुद्ध जल मिले इसके लिए सरकार ने नल जल योजना पर काम किया। हर खेत तक पानी पहुंचे। इसके लिए मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना पर काम चल रहा है।

मल्हारगढ़ क्षेत्र में 700 करोड रुपए से अधिक की सड़कों का निर्माण किया गया। पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। जनता ने काम की जिम्मेदारी दी है। जिसको राज्य सरकार बखूबी निभा रही है। राज्य सरकार ने विकास के क्षेत्र में चहुमुखी विकास किया है। जहां पर बिजली नहीं आती थी। अब वहां पर 24 घंटे बिजली मिल रही है।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि आसमान के नीचे सोने वाले, स्टेशन पर सोने वाले लोगों को सरकार ने पक्का मकान दिया है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबों को इलाज की फ्री सुविधा मिल रही है। नदियों को जोड़ने काम सरकार ने किया है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+