MP News: बालाघाट दौरे पर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कृषि मंडी में आयोजित श्री अन्न उत्सव व किसान सम्मान समारोह में भाग लिया। इस दौरान सीएम यादव ने रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई घोषणा की है।
शिक्षा को मजबूत करने के लिए हर जिले में एक कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा, जिले के विकास के लिए कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना बनाई गई है।

सीएम यादव ने मंच से संबोधित करते हुए बताया कि जिले के विकास के लिए 101 करोड़ रुपये की लागत से सरेखा और गर्रा में रेलवे ओवर-ब्रिज का निर्माण किया जायेगा। इसी तरह 25 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से वैनगंगा नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा।
बालाघाट-जागपुर पुल का निर्माण 24 करोड़ रुपये लागत से किया जायेगा। साथ ही 15 करोड़ रुपये की लागत से वारासिवनी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होगा। कहा कि जिले में 32 हजार से अधिक किसानों के 41 करोड़ रुपये के ब्याज की माफी की जायेगी।
किसान अन्नदाता के साथ-साथ बनेंगे ऊर्जा उत्पादक
सीएम यादव ने जोर देकर कहा कि किसान न केवल अन्नदाता होंगे, बल्कि ऊर्जा उत्पादक भी होंगे। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर किसानों को सौर ऊर्जा से बिजली बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
बाजरा प्रदर्शनी और स्वयं सहायता समूहों के लिए समर्थन
कृषि मंडी में आयोजित श्री अन्न उत्सव एवं किसान सम्मान समारोह में सीएम मोहन यादव ने बाजरे पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा किसानों से बातचीत की। उन्होंने प्रदर्शनी की प्रशंसा की तथा उपस्थित किसानों का उत्साहवर्धन किया।
ये भी पढ़ें:- उज्जैन को 816 करोड़ के विकास कार्यों की CM मोहन यादव ने दी सौगात, कान्ह डक्ट परियोजना का भी किया भूमिपूजन
साथ ही, उन्होंने आजीविका मिशन के 855 स्वयं सहायता समूहों को 2728.61 लाख रुपए की नकद ऋण सीमा का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। स्वयं सहायता समूह की बहनों की ओर से श्रीमती सुनीता राउत एवं श्रीमती केशवंती राणा ने चेक प्राप्त किया।


Click it and Unblock the Notifications