Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादल शनिवार 10 फरवरी को मंडला पहुंचे। यहां उन्होंने 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1576 करोड़ की धनराशि सिंगल क्लिक के माध्यम ट्रांसफर की। इतना ही नहीं, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में भी 340 करोड़ की राशि ट्रांसफर की।
मंडला में आयोजित लाड़ली बहनों व सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों को राशि ट्रांसफर एवं विभिन्न विकास कार्यों का सीएम मोहन यादव ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। साथ ही, मंडला में आयोजित कार्यक्रम में 134 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

सीएम यादव ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में माताओं-बहनों को देवी के रूप में मान, सम्मान दिया जाता है। इसीलिए हमारे यहां भगवान के नाम से पहले देवी का नाम लेने की परंपरा है। गोंडवाना क्षेत्र की दो-दो बेटियों... 'महारानी दुर्गावती' और 'रानी अवंतीबाई' ने देश का मान बढ़ाया है।
इतना ही नहीं, सीएम ने कहा कि मुगलों की सत्ता को चुनौती देने वालीं रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह जी सहित इस पुण्य धरा की सभी महान विभूतियों को मैं प्रणाम करता हूं। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि आज लाड़ली बहनों का दिन है। प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 9वीं बार राशि आ रही है।
ये पैसा आपके परिवार में खुशियां लाकर जीवन को आनंद से भर देगा। आज लाड़ली बहनों के खाते में 1576 करोड़ की राशि अंतरित करने के साथ ही 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में भी लगभग 340 करोड़ की राशि ट्रांसफर कर दी गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications