Madhya Pradesh News: मुरैना कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीएम मोहन यादव ने संभागीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को रोजगार देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने पर्यटन, वन, खनिज, उद्योग व सेवा क्षेत्र सहित सभी सेक्टर में रोजगार देने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
सीएम यादव ने कहा कि चंबल संभाग असीम संभावनाओं का क्षेत्र है। यहां रोजगार और विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जायेगा। कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता और सूक्ष्म, लघु उद्योग विभाग कार्ययोजना प्रस्तुत करें। कार्ययोजना में हर सेक्टर से जरूरतमंदों को रोजगार मिले, इसकी जिलेवार तैयारी करें।

सीएम यादव ने कहा कि चम्बल-मुरैना क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां ऐतिहासिक इमारतें, जलाशय व अकूत वन संपदा उपलब्ध है। इसलिए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोजगारपरक योजना तैयार करें। जिले से लेकर संभाग तक ऐसी बैठकें निरंतर की जायेगी। कहा कि हर जिले में ऐसे सक्षम लोग मौजूद हैं, जो थोड़े से प्रोत्साहन और सरकारी मदद से उद्यम स्थापित कर सकते हैं।
उन्होंने निर्देश दिए कि सक्षम लोगों से संवाद कर उन्हें रोजगार के अवसर पैदा करने व उद्यम खड़ा करने के लिये प्रेरित करें। इस दौरान सीएम यादव ने बैठक में निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्गों के नजदीक बसे गांवों को नेशनल हाईवे से कनेक्टिविटी अनिवार्यतः मिले। साथ ही जो राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माणाधीन हैं, वहां विशेष ध्यान देकर संबंधित ग्रामों को मुख्य सड़कमार्ग से जुड़वाएं।
राजधानी दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ जैसे बड़े शहरों से निकट होने के कारण क्षेत्र में उद्योगों की असीम संभावना है, इसके लिये बड़े उद्योग, कपड़ा क्लस्टर, फर्नीचर, ग्रामोद्योग और खाद्य प्रंसस्करण उद्योगों को बढ़ावा देंगे। बड़े उद्योग समूह को बुलाकर औद्यौगिकीकरण के लिये काम हों। मुरैना चंबल संभाग में पर्यटन की असीम संभावना है।
यहां पर चंबल में डॉल्फिन, घड़ियाल, पढावली, मितावली, बटेश्वर, शनिमंदिर और ऐसे ही अनेक पर्यटन स्थल हैं, इनको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उभरने के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाएगा। सीएम यादव ने कहा कि कैलारस शक्कर करखाने पर किसानों की बकाया राशि का भुगतान कराया जाएगा। लगभग 54 करोड़ की शेष राशि का भुगतान कार्ययोजना बनाकर किया जायेगा।
इसके साथ ही लघु और सूक्ष्म उद्योग विभाग, सहकारिता विभाग के साथ रोजगारोन्मुख उद्योग लगाने के लिए कार्य योजना बनाई जायेगी। चंबल नदी के इको सिस्टम के अनुसार क्षेत्र का विकास किया जाएगा। चंबल असीम संभावनाओं का क्षेत्र है, यहां का युवा मेहनत कश है। यहां से हजारों युवा हर साल सेना की भर्ती में जाते है। वीरों की भूमि पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराया जायेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications