Madhya Pradesh News: उज्जैन में जल्द ही सैटेलाइट परिसर बनेगा, जिसके निर्माण की लागत करीब 474 करोड़ रुपए आएगी। इतना ही नहीं, आने वाले डेढ़ से दो साल में सैटेलाइट परिसर का निर्माण भी पूरा हो जाएगा। इस बात की जानकारी खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी।
सीएम मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'आज उज्जैन में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर के निदेशक प्रोफेसर सुहास जोशी ने भेंट की। प्रोफेसर जोशी ने उज्जैन में प्रस्तावित सैटेलाइट परिसर के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। प्रस्तुतीकरण में जानकारी दी गई कि इस केंद्र की लागत 474 करोड़ होगी।'

सैटेलाइट परिसर की ये होगी खासियत
सीएम यादव ने आगे बताया कि आने वाले डेढ़ से दो वर्ष की अवधि में सैटेलाइट परिसर का निर्माण कार्य पूर्ण होगा। सैटेलाइट परिसर में डीप टेक रिसर्च एंड लैबोरेटरी डिस्कवरी सेंटर, लैब टू मार्केट सेंटर और एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विविध गतिविधियां होंगी। इसका व्यापक लाभ विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं और आमजन को मिलेगा।
सैटेलाइट परिसर को मिली सैद्धांतिक सहमति
ऐसा बताया जा रहा है कि उज्जैन में बनने वाले सैटेलाइट परिसर को सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। सीएम मोहन यादव ने इसको लेकर केंद्रीय शिक्षा व कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की थी। सीएम ने बताया कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर द्वारा उज्जैन में सैटेलाइट परिसर स्थापित करने की परियोजना तैयार कर वर्ष 2023 में शिक्षा मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजी गई थी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
