MP News: नीति आयोग भारत सरकार के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विकास और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर क्षेत्र में कार्य किए जाएंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा।
सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश में बांस का उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाकर खेती की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को शीघ्रता से कार्य योजना बनाने के लिए कहा। इस बैठक में कृषि, फार्मास्यूटिकल, टेक्सटाइल, आटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक, माइनिंग, स्वास्थ्य और पोषण आदि क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, नीति आयोग और भारत सरकार के सदस्य डॉ.वीके सारस्वत समेत सचिव तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश में कपास का उत्पादन बहुत अधिक मात्रा में होता है। जिसका मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने के लिए टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि फार्मास्यूटिकल सेक्टर के अंतर्गत विभिन्न शहरों में उद्योग शुरू होंगे। प्रदेश में एमएसएमई सेक्टर के अंतर्गत विभिन्न उद्योगों की स्थापना और निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। कहा कि नीति आयोग के सुझावों पर अमल किया जाएगा। नीति आयोग के सदस्यों ने प्रदेश में हो रहे कार्यों की सराहना की।
उन्होंने अवगत कराया कि प्रदेश में माइनिंग क्षेत्र में बेहतर कार्य हुआ है। प्रदेश की निर्यात क्षमता भी अच्छी है। देश की जीडीपी में प्रदेश का अच्छा योगदान मिल रहा है। आयोग के सदस्यों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रदेश के विकास की कार्य योजना बनाने के सुझाव दिए।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
