Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री मनोहन यादव शनिवार 20 जनवरी को सागर पहुंचे। यहां 72 करोड़ की विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही, सीएम यादव ने कहा कि जून तक सागर में विश्वविद्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। यह घोषणाएं सीएम मोहन यादव ने सागर के पीटीसी ग्राउंड स्थित सभा स्थल से की।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने सागर में सड़कों के जीर्णोध्दार के लिए भी 25 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। साथ ही, बुंदेलखंड में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए बुंदेलखंड पैकेज की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

कहा कि आल्हा-ऊदल की परंपरा को जीवंत रखने वाले बुंदेलखंड के लोगों ने कभी सिर नहीं झुकाया और अपनी आजादी किसी को नहीं सौंपी। बलिदान की परंपरा वाली यह धरती, उद्देश्यों के लिए कैसे जीते हैं, यह सिखलाती है। सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड में रोजगार के नए आयाम के विस्तार के लिए पीएम मोदी ने 50 हजार करोड़ रुपए से बीना रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट की सौगात दी है।
साथ ही, केन-बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से बुंदेलखंड की इस धरा को उपजाऊ बनाने का अभूतपूर्व कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब यह धरती पंजाब को भी पीछे छोड़ेगी और यहां लहलहाती फसलें दिखाई देंगी जिससे स्वरोजगार के साथ खेती भी उन्नत होगी।
इसके साथ ही जिले में 100 करोड़ रुपए की लागत से संत शिरोमणि रविदास मंदिर का भी भूमिपूजन हुआ है। यहां 10 करोड़ रुपए की लागत से लव-कुश भगवान का मंदिर भी बनने वाला है। सागर जिले और बुंदेलखंड क्षेत्र में कई विकास कार्य प्रचलन में है। सीएमने 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल के लिए सभी को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी उन क्षणों को अपने-अपने घरों में दीवाली के उत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लें।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन
सीएम मोहन यादव ने सागर जिले के लिए 62.03 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण तथा 10.94 करोड़ के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। उन्होंने सागर स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित किए गए 26.80 करोड़ के बस टर्मिनल, 13.87 करोड़ के ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिकल कॉम्पलेक्स, 6 करोड़ के 20 चाईल्ड वेलफेयर सेंटर (आंगनवाड़ी) एवं 42 लाख रूपये से 2 जोनल सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर का लोकार्पण किया।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित 1.94 करोड़ के कनेरा गोड से मनक्याई मार्ग -लंबाई 2 कि.मी. एवं 3.57 करोड़ के लरेठी से तहरोली अब्दापुर मार्ग - लंबाई 3.10 कि.मी. तथा नगर निगम द्वारा निर्मित 1.17 करोड़ के मीट मार्केट का लोकार्पण भी किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के द्वारा निर्मित 8.26 करोड़ के एन.एच से रवारा से बुढ़ना (एमडीआर) मार्ग का लोकार्पण भी किया।
आभार सभा में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा निर्मित किये जाने वाले 10.94 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। इस राशि से अनुसूचित जाति उपयोजना क्षेत्र अंतर्गत 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नरयावली विकासखंड, राहतगढ़ का 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मय 2 एफ, 2 जी. एवं 2 एच टाईप आवास गृह सहित उन्नयन/निर्माण कार्य का होंगे।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications