MP News: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव बुधवार को अशोकनगर के चंदेरी पहुंचे। यहां उन्होंने देश के पहले 'क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज' का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन नगरी चंदेरी के हर एक कोने और पत्थर में भारत की संस्कृति बसी है। चंदेरी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।
सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्भुत व्यक्तित्व के कारण भारत की विश्व में एक विशिष्ट पहचान बनी है। भगवान श्रीराम की जय जयकार हुई है लेकिन अभी भगवान श्रीकृष्ण की मटकी फूटनी बाकी है। पीएम मोदी ने महाकाल मंदिर के पास महालोक का निर्माण कर उसे विश्व प्रसिद्ध बनाया है।

उनकी इस प्रेरणा का अनुसरण करते हुए प्रदेश सरकार सभी देव स्थानों को भी विकसित करेगी। सीएम यादव ने कहा कि किसानों की पशुपालन के माध्यम से आय बढ़ाने, गरीब के इलाज की उच्च स्तरीय व्यवस्था और विकास के हर कार्य करने के हर संभव प्रयास किए जायेगे।
सीएम ने चंदेरी में विद्यार्थियों को शिक्षा का उच्च स्तर के लिए घोषणा की। साथ ही कहा कि नई सराय और शदोरा में नए एक्सीलेंस कॉलेज खोले जायेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्रालय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि महाकाल उज्जैन से चंदेरी तक संस्कृत के गौरव का इतिहास रहा है।
जहां तानसेन की नगरी ग्वालियर है तो वहीं बैजू बावरा की नगरी चंदेरी है। चंदेरी को मध्यप्रदेश में पर्यटन का केंद्र बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने प्राणपुर ग्राम में शटल चौक पर 'क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज' का भ्रमण किया। उन्होंने प्राणपुर ग्राम में परंपरागत रूप से हैंडलूम कार्य कर रहे परिवारों से चर्चा की।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
