MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार 21 फरवरी को बालाघाट में 761 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान सीएम यादव ने रोड-शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बहन-बेटियों के कल्याण के चलाई जा रही कोई भी योजना बंद नहीं होगा।
इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में मार्च माह की किस्त पहली तारीख को बहनों के खाते में जारी कर दी जाएगी। इस दौरान सीएम यादव ने 650 करोड़ रुपए लागत की हिंदुस्तान ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और हिन्दुस्तान टेप्स प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन किया।

सीएम यादव ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार तेज गति से विकास को समर्पित है, इसी का प्रमाण है कि बड़ी संभावना वाले बालाघाट जिले में अनेकों विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हो रहा है। सीएम ने विकास की इस प्रक्रिया में बालाघाट वासियों से सहयोगी बनने का आव्हान किया।
बालाघाट में किया गया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
बालाघाट में 150 करोड़ की लागत से पीवीसी इन्सुलेशन इलेक्ट्रिकल मिरगपुर का निर्माण, 300 करोड़ की लागत से गुड़रूघाट में इंथेलॉल इकाई, 200 करोड़ की लागत से सारंडी में सिलिको, फेरो अलॉयज एवं स्टील इकाई का निर्माण, 12 करोड़ 51 लाख की लागत से किन्ही,खुरमुण्डी, अमई, कोचेवाही, बकोड़ा, बकोड़ी, पिपरझरी, धपेरा का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया।
इतना ही नहीं, बसेगांव के शासकीय हाई स्कूलों में विभिन्न निर्माण कार्य, 2 करोड़ 17 लाख की लागत से तिरोड़ी और मलाजखण्ड के शासकीय महाविद्यालयों में निर्माण कार्य, 11 करोड़ 43 लाख की लागत से झालीवाड़ा से मेहदुली मार्ग में चंदन नदी पर पुल का निर्माण तथा 20 करोड़ 42 लाख की लागत से विभिन्न ग्रामीण सड़क मार्ग निर्माण कार्य शामिल है।
बालाघाट में 45 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से निर्मित 45 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है। इनमें अमृत-2.0 योजना के अंतर्गत 17 कारोड़ रुपए से अधिक की लागत से 20 शहरी पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही 14 करोड़ 63 लाख की लागत से 11 नवीन उपस्वास्थ्य केंद्रों में निर्माण कार्य, 6 करोड़ से अधिक की सड़कों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, एक करोड़ 38 लाख की लागत से बिरसा कचनारी में कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निर्माण और 5 करोड़ 24 लाख रुपए लागत से 3 उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण कार्य भी शामिल है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications