MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 13 मार्च को रायसेन जिले के मंडीदीप पहुंचे। यहां सीएम यादव ने 65 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इस दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी वहां उपस्थित थे। सीएम यादव ने मंच से जनसभा को संबोधित भी किया।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश की प्रगति के लिए सभी राज्यों को पर्याप्त संसाधन और राशि उपलब्ध करा रहे हैं, उनके नेतृत्व में निश्चित ही भारत विश्व का सिरमौर बनेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की पहल से ही रानी कमलापति देश के सर्वश्रेष्ठ रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित हुआ।

उनकी इच्छा शक्ति और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के परिणाम स्वरुप ही प्रदेश को केन-बेतवा, पार्वती-काली सिंध-चंबल परियोजना की सौगात प्राप्त हुई। इस दौरान सीएम यादव ने हितग्राही मूलक योजनाओं के हित लाभ भी वितरित किए। सीएम यादव ने कहा कि विधायक सुरेंद्र पटवा द्वारा रखी गई भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास और जन सुविधाओं से संबंधित सभी मांगे पूर्ण की जाएगी।
विकास के लिए आभार जताते हुए विधायक पटवा ने कहा कि औबेदुल्लागंज विकासखण्ड अंतर्गत तीन करोड़ 25 लाख रुपए लागत से पांच उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं जो तामोट, विद्यागोरी, सलकनी, सेमरीकला तथा झिरपई में बनेंगे। इनके अलावा चिकलोद में डेढ़ करोड़ रूपए का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किया गया है।
उन्होंने कहा कि आज 65.55 करोड़ के विकास कार्यो का भूमि-पूजन, शिलान्यास किया गया है। साथ ही, लगभग चार करोड़ के सिविल अस्पताल का लोकार्पण भी किया गया है। इनके अलावा क्षेत्र में 280 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगतिरत हैं। विधायक ने सीएम यादव के समक्ष क्षेत्र में ट्रामा अस्पताल, मंडीदीप नगर में खेल स्टेडियम बनाने की मांग की।
साथ ही, राहुल नगर की बस्ती को राजस्व में शामिल करने, औबेदुल्लागंज नगर परिषद में सड़क का चौड़ीकरण, नूरनगर में बड़ी कृषि उपज मंडी स्थापित करने, औबेदुल्लागंज और मंडीदीप में नर्मदा लाइन, नगर परिषद सुल्तानगंज में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन सहित अन्य विकास कार्यों की मांग रखी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
