MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार 7 मार्च को सिंगरौली पहुंचे। यहां सीएम यादव ने 253 करोड़ की लागत से 73 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि सिंगरौलिया हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा।
सिंगरौली में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार सभी आवश्यक निर्णय लेगी। सिंगरौली में हवाई अड्डा बनाया जाएगा। इसके साथ ही नागरिकों को गंभीर रोग से उपचार के लिए अन्यत्र ले जाने की व्यवस्था एयर एम्बुलेंस से की जाएगी।

इतना ही नहीं, स्टेडियम निर्माण, सामुदायिक केन्द्र निर्माण और विकास से संबंधित प्राप्त सुझावों पर राज्य सरकार अमल करेगी। सीएम यादव ने राज्य ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों को 58 करोड़ 68 लाख रूपए के बैंक ऋण एवं आरएफ और सीआइफ फंड की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण भी किया।
सीएम ने कहा कि सिंगरौली जिले में देवसर में एडीएम कार्यालय, विभिन्न स्थानों पर खेल मैदान, उपभोक्ता फोरम के संबंध में परीक्षण कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। राज्य सरकार की सभी विकास योजनाएं निरंतर चलती रहेगी। जनता के हित में नए निर्णय भी लिए जाएंगे। निर्माण कार्यों का क्रियान्वयन तेज गति से होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आमजन के सम्मान के लिए भी राज्य शासन प्रतिबद्ध है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का पूर्ण सम्मान होना चाहिए। संवदेनशील सरकार नागरिकों के विकास और सम्मान के प्रति गंभीर है। इस दौरान सीएम ने कार्यक्रम में प्रतीक स्वरूप कुछ हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा



Click it and Unblock the Notifications